ढाई किलो गांजे संग तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस टीम ने ढाई किलो अवैध गांजा सहित एक तस्कर को  गिरफ्तार किया है।
      पुलिस को यह सफलता मुखबीर की सूचना पर अमौरा देहवल मार्ग से उसियां ग्राम को जाने वाले लिंक मार्ग उसिया पर मिली। पुलिस ने अभियुक्त सेराज कुरैशी पुत्र स्व. सलाम कुरैशी निवासी ग्राम उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया।
    बरामदगी के सम्बन्ध में थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
     गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र, मुख्य आरक्षी धनंजय मिश्र,आरक्षी राकेश पाल व सत्येन्द्र यादव थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply