दो गोवंशीय के साथ एक पशु तस्कर व एक  वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने एक गाय व एक बछड़े को वध हेतु ले जाते समय अपरांह में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया।
     पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर ग्राम बदौली के पास मिली। पुलिस ने अभियुक्त बलीराम पुत्र दीनानाथ राम ग्राम बीरपुर थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर थाना पर गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते जेल भेंज दिया।
    पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शहाबुद्दीन खाँ व कान्सटेबल रंजीत गौतम व रोशन कुमार सिंह
शामिल रहे।
       इसी क्रम में जमानियां थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम थाना जमानियां में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
      पुलिस ने वांछित अभियुक्त सूरज यादव पुत्र तिलकधारी उर्फ तिलकू यादव निवासी खिजिरगंज थाना सादात गाजीपुर को बडेसर नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार चौकी प्रभारी अभईपुर थाना जमानिया तथा मुख्य आरक्षी अरविन्द शुक्ला थाना जमानिया गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 85

Leave a Reply