पंचांग व राशिफल -13 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल -13 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 20:07 तक
वार वुधवार
नक्षत्र पूर्वाषाढा 10:19 तक
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 05:32
दुष्टमुहूर्त 11:20:55 से 12:07:28 तक
भद्रा प्रातः 05:55 से 08:54 तक
शुभ मुहूर्त अमृत काल 03:23 प्रातः से 14 अक्टुबर को प्रातः 04:56 तक

राशिफल
मेष
आपके उन्नति के प्रयास सार्थक होंगे। आय के साधन बनेंगे। सोच समझकर विवेक से कार्य को पूर्ण करें तभी सफल होंगे। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ
परिवार में किसी आयोजन की रुपरेखा बनेगी। बड़े खर्च का सामना करना होगा। पिता से मतभेद हो सकता है। लाभ के अवसर का सदुपयोग करें। चिंता व तनाव का वातावरण रहेगा।

मिथुन
व्यवसायिक बकाये धन की वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल होगी। अस्वस्थता बनी रहेगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। प्रेम  में टकराव से बचना हितकारी है।

कर्क
व्यापार की नई योजना से लाभ सम्भव है। कार्य प्रणाली में परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा।

सिंह
भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। परिवार की चिंता रहेगी। बड़े आर्थिक निवेश से बचना हितकर है।

कन्या
मनोनुकूल जीवनसाथी के साथ प्रसन्न रहेंगे। शत्रुओं से सतर्कता आवश्यक है। अनावश्यक जोखिम से बचें। तनाव व चिंता बनी रहेगी। विवाद से हानि हो सकती है। कार्य में हानि से चिंतित रहेंगे।

तुला
जीवन में आगे बढ़ने के लिए जन संपर्क लाभकारी होगा। वाहन सुख मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। घर परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
व्यवसाय और संपत्ति के कार्य लाभदायक होंगे।  राजनीति में बढ़ने के लिए काफी परिश्रम करना होगा पारिवारिक नासमझी से तनाव में रहेंगे। कड़े परिश्रम के बावजूद खर्च बढ़ेगा

धनु
मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। ससमय कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। सैर सपाटे का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी।

मकर
आय के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति के आसार हैं। किसी अन्य के व्यक्तिगत पचड़े से दूर रहें। परिश्रम का लाभ न होने से क्रोध, कलह व दुःख होगा। चिंताजनक समाचार  से मन व्यथित रहेगा।

कुंभ
आय के नए स्रोत बनेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संत महापुरुषों का सानिध्य मिलेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। जीवन साथी को लेकर तनाव होगा।

मीन
संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के साथ शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। राजकीय पक्ष से हानि हो सकती है, सावधानी आवश्यक है।

Views: 123

Leave a Reply