यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मृतक शशिकांत के परिजनों से किया मुलाकात

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा  जनपद इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिलाउपाध्यक्ष रामज्ञान यादव के नेतृत्व में जमानियां क्षेत्र के मतसा गांव निवासी मृतक शशिकांत यादव के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
    मृतक के परिजनों ने यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल को बताया कि उन्हें भाजपा सरकार और जिला प्रशासन द्वारा घोषित जांच पर सन्देह है। यादव महासभा के जिला महामंत्री भरत यादव ने पीड़ित परिवार की 50 लाख की आर्थिक मदद तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग का समर्थन किया और पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजेश यादव, मदन यादव, विजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply