पंचांग व राशिफल – 08 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 08 अक्टुबर 2021

विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया

नक्षत्र  चित्रा 21:06 तक
करण बावा बालवा 13:45 तक 27:11 तक
वार  शुक्रवार
योग वैधृति 25:29 तक
नक्षत्र स्वाती
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि तुला
करण कौलव
योग विष्कम्भ
सूर्योदय 05:51
सूर्यास्त 17:36
राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 से12:51 तक

राशिफल
मेष
सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का  सहयोग रहेगा। मन में चल रही दुविधा के कारण  तनाव बना रहेगा। यात्रा सुखद होगी परन्तु उधारी का पैसा प्राप्त नहीं हो पायेगा।

वृषभ
नई तकनीकी के प्रयोग से कार्य में लाभ सम्भव है। कार्यों में हो रही परेशानी से मन में उथल पुथल रहेगी। आय में हो रहा अवरोध दूर होगा।  आपके लोग ही आपकी सफलता में अवरोधक हैं।

मिथुन
परिवार में मांगलिक आयोजन पर चर्चा होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिजनों के साथ जरूरी मामले पर चर्चा होगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ से तनाव में रहेंगे।

कर्क
अपने अवरोधित कार्य और योजनाओं को पूर्ण करने के लिए प्रयास करेंगे। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। अस्वस्थता के कारण तनाव में रहेंगे।समय का इंतजार करें सब ठीक होगा।

सिंह
नए संपर्क आपके लिए लाभदायक होंगे। शत्रु पराजित होंगे।कार्य विस्तार के योग हैं। नये कार्य में विचारोपरांत ही पूंजी निवेश करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मामले बने रहेंगे।

कन्या
किसी की बातों पर विश्वास सोच समझकर करें। पूंजी निवेश में सतर्कता बनाये रहें। नया कार्य आरम्भ करने से पूर्व उसके बारे में वरिष्ठ व अनुभवी लोगों से पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए संपर्क लाभदायक होंगे। समय के साथ अपने स्वभाव और व्यवहार को नम्र बनायें। आपकी आदतों के कारण अपनों ने ही आपसे दूरियां बना ली हैं।

वृश्चिक
आज किसी विशेष के प्रति आकर्षण रहेगा। आज भाग्योदय संभव है। काम को पूरे आत्मविश्वास  और परिश्रम से करें,तभी सफलता मिलेंगी। पारिवारिक सम्बन्ध मधुर होंगे।

धनु
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग सफल होंगे। शारीरीक पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न पड़े,उससे हानि हो सकती है।

मकर
आर्थिक मामले सुलझने के योग हैं। अपने अनुरुप काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक तनाव बना रहेगा। आपसे मदद लेने वाले ही आपका विरोध करेंगे।

कुंभ
वैचारिक मतभेद दूर होने के योग हैं। किसी को अपने मन की बात बताने का अवसर है। कार्य में नए सौदे लाभदायक रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में संदेह है। मांगलिक खर्च संभव है।

मीन
पुरानी बातों को छोड़ कर अपने रिश्तों को नया आयाम दें। परिवार के साथ नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी परेशान रहेंगे। राजनीति के चलते शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Visits: 180

Leave a Reply