पंचांग व राशिफल – 06 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 06 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  अमावस्या
वार  वुधवार
नक्षत्र  हस्त
करण नाग
योग ब्रम्ह
सूर्योदय 05:50
सूर्यास्त 17:38
चन्द्र राशि कन्या
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे
शुभ विजय मुहूर्त दोपहर 02:47 से 03:37 तक

राशिफल
मेष
आज कार्यक्षमता में बढ़ोतरी व आय वृद्धि के योग हैं। वहीं आजीविका के नए स्रोत बनेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

वृषभ
आज आपसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है।  पैत्रिक व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। जिन्दगी को अपनी मर्जी से जीना चाहेंगे। आपके प्रशंसक ही अब आपका विरोध कर रहे हैं। सतर्क रहें।

मिथुन
समय की महत्ता को स्वीकार कर यथा समय अपने कार्य को पूर्ण करें। पारिजनों की उपेक्षा से कार्य प्रभावित होंगे। घर में शान्ति बनाने का प्रयास करें तभी पारिवारिक तनाव दूर होगा।

कर्क
लाख व्यस्तता के बावजूद स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। विनम्र बनें और वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग हैं। परिवार में विनम्रता बनाये रखें। प्यार मुहब्बत के बीच बनावटीपन से बचना ही ठीक है।

सिंह
आपको अपने सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। अवरोधित कार्य पूरे होंगे। परिवार में विवाह की चिंता रहेगी। अनावाश्यक किसी को परेशान करने से बचें। अतिथियों के आगमन से खर्च बढ़ेगा।

कन्या
कोई भी निर्णय खुब सोच समझकर करें, अन्यथा शीघ्रता में लिए गये निर्णय नुकसानदेह हो सकते हैं। परिवार में आपकी अहमियत रहेगी। धार्मिक कार्यों में सहभागी रहेंगे।

तुला
समय से पूर्व और भाग्य से ज्यादा कभी नहीं मिलता। अच्छे समय का इंजतार करें। नए लोगों से बने संपर्क लाभदायक रहेंगे। संतान के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें।

वृश्चिक
आज समाज में मान सम्मान मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी के बहकाने में आने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। दूसरों के सहयोग हेतु तत्पर रहें तो लोग आपके लिए सहयोगी रहेंगे।

से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता।

धनु
नए भवन में निवास के योग बन रहे हैं। बीमारी को दूर करने के लिए चिकित्सक बदलें। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लें। जिनका आपने सहयोग किया था वही आपसे बचते नजर आयेंगे।

मकर
कार्य की योजना लाभदायक रहेगी। निवेश से लाभ होगा। अपने स्वभाव में लायें, पड़ोसियों का सहयोग  करना हो सकता है। क्रोध से बचें अन्यथा परिजनों से मनमुटाव बना रहेगा।

कुंभ
समय के साथ चलें और आवश्यक कार्य ससमय पूरा करें।जीवनशैली में परिवर्तन होगा। व्यक्तिगत जीवन में दूसरों को न लायें।पुरानी शत्रुता विवाद का कारण बन सकती है। दूसरों के बहकावे से बचें।

मीन
अनुकूल वातावरण में कार्य होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आपकी वाक्चातुर्य अपने काम आसानी से करा लेगी। कार्यस्थल पर आपकी अपनी विशेष पहचान होगी।

Visits: 148

Leave a Reply