एक दर्जन गोवंश के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस द्वारा एक दर्जन गोवंश के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
   पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के
तहत पुलिस टीम ने चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति के दरम्यान यह सफलता पायी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने अभई रोड से गाय घाट जाने वाली सड़क पर दैत्रावीर बाबा मन्दिर के पास गोवंश को मांस बिक्री हेतु वध करने के प्रयोजन से पैदल ही बिहार ले जाते समय मंगलवार के करीब 03.50 बजे भोर मे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 गोवंश को बरामद कर लिया।
     गिरफ्तार अभियुक्तों में गोरख बिन्द पुत्र बीरबल बिन्द निवासी घिनहू पट्टी खूटहा नुआव थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार तथा लक्ष्मण बिन्द पुत्र श्री बिन्द निवासी बहेलिया टोला डुमरी थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार रहे। बरमदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
      गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन थाना जमानियां,मुख्य आरक्षीगण जमुना प्रसाद तिवारी, श्रीराम सिंह व राजेन्द्र दूबे थाना जमानियाँ
तथा आरक्षी दिलीप बिन्द, विनोद भारती व आनन्द राही थाना जमानियाँ गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply