आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला स्मार्ट फोन

गाजीपुर। महिला एंव बाल विकास पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में, जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इन्फार्मेशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंव रीयल मॉनिटरिंग के अन्तर्गत डिजीटल किये जाने हेतु, स्मार्ट फोन वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।
     कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक जमानियां सुनिता सिंह एंव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन लखनऊ से आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण कर कार्यक्रम का शुभारभ किया, जिसे लाईव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया।
     इस अवसर पर जिलाधिकारी एम पी सिंह ने कहा कि स्मार्ट फोन से कार्य मे तेजी के साथ-साथ पारदर्शिता भी आयेगी तथा सूचनाओं के आदान प्रदान मे गति मिलेगी। समस्याओ का निराकरण त्वरित गति से होगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसके संचालन के लिए कार्यशालाओ का आयोजन कर सभी को शासन की मंशा के अनुरूप प्रशिक्षित करें।
      मुख्य अथिति विधायक जमानियां सुनीता सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आगनबाड़ी कार्यकत्री जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य कर रही है।  मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार आगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं पर भरोसा किया है उस पर उनको खरा उतरना होगा। मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान हेतु मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओ के माध्यम से सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश की नारिया शासन-प्रशासन के पद पर कार्य करते हुए प्रतिकात्मक कार्यभार बेहतर तरीके से कर के दिखाया है। उन्होने कहा कि कार्य करने से आत्म विश्वास बढ़ता है तथा कोरोना काल में आगनबाडी कार्यकत्रियांे एवं आशा बहुओ के बेहतरीन कार्य की सराहना भी की। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने वाले संचालित योजनाओं की आगनबाड़ी रीढ़ है। आप सभी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी ने कहा कि गति के माध्यम से नारी समस-समय पर मॉ, बहन दादी आदि रिश्तो से पुरूष को सदैव सम्बल प्रदान करती रही है।
      जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पाण्डेय ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद मे कुल 4144 स्मार्ट फोने प्राप्त हो चुके हैं जिसमें आज शहर सहित 17 परियोजना में 85 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया है। शेष सभी स्मार्ट फोन एक सप्ताह में वितरित करा दिये जायेंगे तथा उसमे रू0 200 प्रतिमाह की दर से रीचार्ज की धनराशि प्रदान की जायेगी।
    कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एंव कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सी डी पी ओ अरून दूबे, एजाज अहमद, अंजू सिंह, प्रशान्त सिंह, सोना सिंह, अखिलेश चौहान, सायरा परवीन, मो0 आरिफ, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Visits: 167

Leave a Reply