पंचांग व राशिफल – 27 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 27 सितम्बर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार  सोमवार
योग सिद्धि 16:43 तक
सूर्योदय 05:47
सूर्यास्त 17:48
चंद्रमा  वृषभ राशि में
राहुकाल 07:44 − 09:13
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:47 − 12:35

राशिफल
मेष
आज का निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के आसार हैं। आपके काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

वृषभ
आज सामाजिक कार्यों में मान सम्मान मिलेगा। अपने आवश्यक कागजातों को सुरक्षित रखना आवश्यक है। पारिवारिक समस्या का निस्तारण होगा। व्यक्तिगत कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी।

मिथुन 
कार्यों में ब्यस्तता रहेगी। नये अनुबंध व आपसी समझौते लाभदायक होंगे। समाज की कल्याणकारी भावना के चलते मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी।

कर्क
सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अनुकूल रहेगा। अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों को अवश्य निभायें। पारमार्थ के कार्यों में धन खर्च होगा।

सिंह
आज कार्य की पूर्णता से मनोबल ऊंचा होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें अन्यथा हानि हो सकती है। सामाजिक संलिप्तता के चलते संबंध व परिचय क्षेत्र विस्तार होगा।

कन्या
आर्थिक निवेश अनुकूल नहीं होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय सोच समझकर लेने से ही लाभ होगा। पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में  मान बढ़ेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। अनावश्यक बोलने से बचें।

तुला
आज का दिन लाभकारी होगा। अपने मित्र के मिलन से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य विशेष के लिए परिजन के देव स्थलों का दर्शन करेंगे। व्यवसाय में आ रही परेशानियों से तनाव में रहेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन अनुकूल नहीं है। दिन की शुरुआत में क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी हेतु नया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिये। मनोनुकूल कार्य न होने से तनाव में रहेंगे।

धनु
निवेशित धन से प्राप्त लाभ में देरी होगी। संतान के प्रति निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। अर्थव्यवस्था की कमजोरी से निर्माण कार्य की प्रगति प्रभावित होगी।

मकर
कार्य में जिम्मेदारी निभाने से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार की नई योजनाओं की शुरुआत के योग हैं। कर्म के प्रति समर्पित रहें और शीघ्र लाभ अर्जित करने से बचें। जल्दबाजी से नुकसान की सम्भावना रहेगी।

कुंभ
आज का दिन उत्तम है। उन्नतिकारक योगों के कारण प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रिय रहें। मकान निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।

मीन
आज अवरोधित कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में अच्छा लाभ मिलेगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर पूर्ण अमल करें। आलस्य से दूर रहें।

Visits: 154

Leave a Reply