पंचांग व राशिफल – 26 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 26 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास  आश्विन  
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  पंचमी  13:05 तक
नक्षत्र कृत्तिका  14:32 तक
करण तैतिल गारा 13:05 तक 26:23 तक
वार    रविवार  
योग   वज्र 15:41 तक
सूर्योदय  05:47 
सूर्यास्त  1 7:49 
चंद्रमा वृषभ राशि में   
राहुकाल  09:13 − 10:42  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:35

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। बौद्धिक चिंतन आशंकाओं को दूर करेगा। संतान की प्रगति से परिवार प्रसन्न रहेगा। खुशी को बढ़ाएगी। दूसरों की देखा-देखी न करें बल्कि स्वविवेक से निर्णय लें।

वृषभ
परिचय का लाभ मिलेगा। उसके सहयोग से परेशानियों का हल निकलेगा। व्यापार की स्थिति संतोषजनक होगी। तनाव और चिंता से छुटकारा मिलेगा। परिवार संग समय व्यतीत होगा।

मिथुन
सुख सुविधा के साधनों पर व्यय के योग हैं।जो भी कहें, सोच समझकर ही कहें। झूठ बोलने से स्वयं की हानि होगी।पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। बुरी आदतों पर नियंत्रण आवश्यक है।

कर्क
व्यवहार के चिड़चिड़ेपन और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कड़े व्यवहार से आपस में तनाव बढ़ेगा। अपने स्वभाव में नम्रता लाना आवश्यक है। तनाव में शांति रखें।

सिंह
संतान के अनुकूल परिणाम से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों द्वारा आर्थिक सहयोग होगा। व्यापार ठीक रहेगा।  परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिजनों से साथ मिलेगा। आय से अधिक व्यय करने से बचें।

कन्या
पुराने अवरोधित कार्य आज भी पूर्ण नहीं होंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास व्यर्थ होंगे। अनावश्यक बातों से स्वयं को दूर रहें अन्यथा सामाजिक कार्यों में आलोचना होगी।

तुला
कठिन परिश्रम करने से ही सफलता मिलेगी।  व्यापार कार्य में स्थिति सामान्य रहेगी। विवाद से स्वयं को दूर रहें। परेशानियों के अचानक आने से मन तनावग्रस्त रहेगा।

वृश्चिक
आज व्यापार में नए अनुबंध सफल होंगे। आय में बढोत्तरी के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।   प्रतिष्ठित जनों से सम्पर्क बढ़ेगा। अध्ययन की बाधा समाप्त होगी।

धनु
विवाह के लिए समय अनुकूल है। व्यापारिक समस्याओं से तनाव रहेगा। संतान के कार्यों को लेकर तनाव व चिंता बनी रहेगी। शत्रु आपको क्षति पहुंचाने की कोशिश में रहेंगे, उनसे सतर्क रहें।

मकर
व्यावसायिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। यात्रा के योग बनेंगे। दिन का आरम्भ अनुकूल रहेगा। कार्य ठीक से करने की आदत डालें। संतान सुख की सम्भवना रहेगी।आज सुख, समृद्धि बनी रहेगी।

कुंभ
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा की सम्भावना है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।  व्यर्थ के तड़क भड़क से दूर रहें।

मीन
आज समय अनुकल है। दिन का आरम्भ नए संकल्पों के साथ होगी।व्यावसायिक सफलता से लाभ होगा। आपके निर्णय सही साबित होंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

Visits: 181

Leave a Reply