पंचांग व राशिफल – 13 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 13 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 15:12 तक
नक्षत्र अनुराधा 08:17 तक
करण वणिजा विष्टि 15:12 तक 26:09 तक
वार  सोमवार
योग विष्कंभ 08:49 तक
सूर्योदय 05:41
सूर्यास्त 18:04
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 07:40 − 09:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:40



राशिफल
मेष
आज आपकी प्रशंसा होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। परिवार को बाहरी विवादों से दूर रखें।जो भी कहें,सोच समझकर कहें।

वृषभ
कार्यस्थल का वातावरण लाभदायक रहेगा। वरिष्ठ जनों को सम्मान और आदर दें। विवादों में न पड़े। सोच के अनुसार कार्य न करने से परेशानी हो सकती है।

मिथुन
नौकरी में परेशानी के योग हैं। धोखा हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

कर्क
मानसिक तनाव के बीच आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धर्म कर्म में रुचि रखने से लाभ होगा फिर भी चिंता बनी रहेगी।  सन्तान को स्वास्थ लाभ मिलेगा।

सिंह
यात्रा के योग के बीच दिन आनंददायक रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट के योग हैं। शत्रु परास्त होंगे।  स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें अन्यथा श्वसन सम्बन्धित   समस्या हो सकती है।

कन्या
परिवार की सुख शांति हेतु अपने व्यवहार को बदलें। अपने क्रोधी स्वभाव के स्थान पर नम्रता धारण करें। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव लाने से मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला
अपने आत्मविश्वास को मजबूती दें और दूसरों के भरोसे न रहकर स्वयं कार्य को पूरा करें।सजगता और सतर्कता से काम करने से ही कार्य पूर्ण होगा। व्यय अधिक होने के योग हैं।

वृश्चिक
अपनी दिनचर्या में सामाजिकता को शामिल करें।  इससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं। व्यवहार में नम्रता लाएं। संतान पर ध्यान रखें।

धनु
दिन की शुरुआत संकल्पों से करें। नए कार्य में लाभ की संभावना कम है। नए गृह के योग बन रहे हैं। माता पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। समय के साथ कैरियर में बदलाव होगा।

मकर
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद दूर होंगे। अपने काम  के तरीके को बदलने से लाभकारी परिणाम मिलेंगे।  वाहन क्रय के योग हैं।

कुंभ
कार्यस्थल पर स्थितियां आप के अनुकूल बनेंगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में विवाद शांत होंगे। घर परिवार में शांति रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।

मीन
अपनी दिनचर्या को नियमित और नियंत्रित रखें। जो बोलें सोच सयझकर बोलें। मित्र से भेंट लाभदायक होगी। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलों से दूर रहें।

Visits: 117

Leave a Reply