पंचाग व राशिफल – 27 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 27 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 18:52 तक
नक्षत्र अश्विनी 24:48 तक
करण तैतिल गारा18:52 तक 31:48 तक
वार  शुक्रवार
योग वृद्धि 29:48 तक
सूर्योदय 05:34
सूर्यास्त 18:22
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 10:46 − 12:21
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:47


राशिफल
मेष
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। आज प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आलस्य छोड़ कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन यथासंभव करें।

वृषभ
अपनी सुमधुर बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे।
आज लाभ के योग हैं। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। परिजनों के साथ पार्टी का आनंद मिलेगा।

मिथुन
आज सम्बन्धों में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत बनायेंगे।

कर्क
आज अनावश्यक खर्च होने के योग हैं। विवाद से बचें अन्यथा हानि की सम्भावना है। कुसंगति से बचें और जोखिम से दूर रहें। परिवार को भी समय और सहयोग दें।

सिंह
आज कार्य में व्यस्तता रहेगी। आज का निवेश शुभ रहेगा। झूठ बोलने से हानि हो सकती है। परिजनो के साथ समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ पर ध्यान रखें।

कन्या
स्वविवेक से कार्य को पूरा करें। संतान की चिंता रहेगी। परिवार के चलते तनाव हो सकता है। जो कुछ कहें, सोच समझ कर ही करें। कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है।

तुला
आज कई स्रोतों से धन लाभ के योग हैं। परिवार की चिंता व निजी कार्यो में परिश्रम से तनाव रहेगा। वाणी में मधुरता रखें।आज निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक
आज समय अनुकूल है। व्यवसाय के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्यों से लाभ मिलेगा।आर्थिक लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है।

धनु
आज सुस्ती से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरी के चलते परिश्रम अधिक करना होगा। आज मनपसंद भोजन मिलने के योग हैं। परिचितों के साथ यात्रा होगी।

मकर
आज मन असमंजस की स्थिति में रहेगा। दिन में आलस्य के कारण कार्य बाधित रहेंगे। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में उपापोह की स्थिति रहेगी। धन प्राप्ति के सुयोग हैं।

कुंभ
आज मेहनत से प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को कष्ट होगा। कीमती सामानों से सचेष्ट रहें।

मीन
आज आपको कार्यप्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। आवश्यकता के बीच नई व्यापारिक योजना बनेगी। शासन के सहयोग से प्रगति होगी। अपनों से अनबन हो सकती है।

Visits: 132

Leave a Reply