पंचाग व राशिफल – 25 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 25 अगस्त 2021
पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  तृतीया 16:23 तक
नक्षत्र  उत्तरभाद्रपदा 20:42 तक
करण विष्टि बावा16:23 तक 28:41 तक
वार  बुधवार
योग शुला 29:20 तक
सूर्योदय 05:34
सूर्यास्त 18:24
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 12:22 − 13:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
जीवन में समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कई दिनों से अवरोधित मामले आज सुलझने के योग हैं। किसी दमदार व्यक्ति से भेंट के योग हैं।

वृषभ
समय का उपयोग करें, सब ठीक रहेगा। तनाव से बचें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जायेंगे। शत्रु से सावधान रहें। अपनों पर ज्यादा भरोसा न करें।

मिथुन
पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में आये परिवर्तन के लिए अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें। मौज मस्ती पर धन व्यय होगा। वाहन सुख के योग हैं।

कर्क
समय की प्रतिकूलता से तनाव में रहेंगे। समस्या का निदान परिवारीजन मिलकर कर सकते हैं।  मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह
किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें। आज भी आपके जरूरी कार्य अपूर्ण रहेंगे। अचानक व्यय से बजट बिगड़ सकता है। अकारण विवाद से बचें।

कन्या
व्यापारिक उन्नति के बलवती योग हैं। कार्यो में आ रही दिक्कतों से आप अपनी परेशानी से आसानी से बाहर हो जायेंगे। दूसरों के सुख दुख में भागीदारी निभाने से लाभ मिलेगा।

तुला
आप अपना धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी न करें अन्यथा हानि हो सकती है। कानूनी दावपेंच उलझा सकते हैं। विवाद से बचना ही हितकर है। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर आनेवाली समस्याओं से बचने के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करे,तुरंत लाभ होगा। यात्रा के योग के बीच सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे।

धनु
जीवन में बदलाव और उन्नति के लिए व्यवहार में नम्रता के साथ और कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन करें तो लाभ होगा। एक समय में एक काम पर ही ध्यान केन्द्रित करें।

मकर
आज का दिन अनुकूल है। आज कार्यो में तेजी रहेगी। परिवार प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। समय रहते हुए अपने आवश्यक कार्य सम्पन्न कर लें।

कुम्भ
आप की सफलता में मेहनत के साथ आपके सहयोगियों का सहयोग भी शामिल है। दुश्मन सक्रिय बने रहेंगे। पारिवारिक कार्य से आपसी दूरियां समाप्त होंगी।

मीन
कानूनी परेशानियां सामने आ सकती हैं। किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। नया कार्य आरम्भ हो सकता है। वाणी में नम्रता लायें।

Visits: 155

Leave a Reply