आपत्ति/सुझाव हेतु मतदेय स्थलों की सूची जारी

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन/सम्भाजन के पश्चात जनपद के समस्त मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन आज मंगलवार को किया गया है।
    अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आलेख्य सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी) के कार्यालय में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों (वीआरसी) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। ये सूचियॉ आलेख्य प्रकाशन में सात दिन तक अर्थात इकत्तीस अगस्त तक प्रकाशित रहेंगी।
   उन्होंने  सर्वसाधारण को सूचित किया है कि यदि इस सूची पर कोई भी आपत्ति/सुझाव देना चाहे तो वे उक्त कार्यालय में दे सकते है। उक्त अवधि में प्राप्त आपत्ति/सुझावों का निस्तारण आयोग के मानक के अन्तर्गत जॉचोपरान्त किया जायेगा। इसके उपरांत स्वीकृत हुए आपत्ति/सुझाव को मतदेय स्थलों की सूची में सम्मिलित करते हुए उस पर राजनैतिक दलों से विचार विमर्श के बाद मतदेय स्थलों के सूचियों को अन्तिम रूप दिया जायेगा।

Visits: 79

Leave a Reply