वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज अभियोग धारा 354,452,506 भादवि के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
    उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा  अपराधियों व वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस ने अभियुक्त मोहित यादव पुत्र ज्ञानचन्द्र यादव ग्राम पखनपुरा थाना भाँवरकोल जिला गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
     वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भाँवरकोल हरिनरायन शुक्ल व आरक्षीगण मदन गौतम व अवधेश कुमार थाना भाँवरकोल शामिल रहे।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply