पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस ने फिर पकड़ी रफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज मंगलावार को पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस ने एक बार फिर दौड़ लगायी। इसमें भारतीय पुलिस सेवा के पहले दो और फिर ग्यारह अधिकारियों को तबादला एक्सप्रेस पर सवार करा दिया गया।
    इसके साथ ही प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के  चौदह अपर पुलिस अधीक्षकों को भी तबादला एक्सप्रेस में बुक कर दिया गया।
     विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार,  नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा से पुलिस अधीक्षक विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो अनिल कुमार पांडेय को सेनानायक 28वीं वीहिनी पीएससी इटावा से सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएससी वाराणसी, सुशील शुक्ला को पुलिस अधीक्षक लाजिस्टिक से पुलिस अधीक्षक डायल 112 की कमान सौंपी गई है।
   इसी क्रम में रुचिता चौधरी पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट, सभाराज पुलिस अधीक्षक एससीआरबी लखनऊ, शालिनी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट से सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद और प्रताप गोपेंद्र को पुलिस मुख्यालय से सेनानायक चतुर्थ वहिनी पीएसी प्रयागराज, गौरव बंसवाल को पुलिस अधीक्षक अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, मोहम्मद मुस्ताक पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा और अभिषेक अग्रवाल को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर से अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार प्रयागराज की नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है।
     उल्लेखनीय है कि पहली जारी लिस्ट के अनुसार 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी तनूजा श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत पुलिस महानिदेशक कार्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण लखनऊ और 2017 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी दीक्षा शर्मा को मुजफ्फरनगर जिले से गाजियाबाद जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पद पर तैनाती दी गयी थी
     इसी प्रकार दुर्गेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई, कपिल देव सिंह अपर पुलिस अधीक्षक इटावा, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, अनिल कुमार उप सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, राजेश कुमार पांडेय प्रथम अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी, विकास चंद्र त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, सुखराम भारती अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन चंदौली, प्रकाश द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, अनिल कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, चंद्र प्रकाश शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा, कमल किशोर उप सेनानयक 34वीं वाहिनी पीएसी एटा, अजय प्रताप सिंह उप सेनानयक 33वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, संजय कुमार चतुर्थ अपर पुलिस अधीक्षक सीबी-सीआइडी बरेली और सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी को उप सेनानयक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद हेतु तबादला एक्सप्रेस में सीट बुक कर दी गयी है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply