स्व. कल्याण सिंह को कवियों ने दी काव्यात्मक श्रद्धांजलि

गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के खड़ौरा गांव के कवि एवं गीतकार गौरीशंकर पाण्डेय के आवास पर  उ.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें काव्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की।
   कवियों ने कविता के माध्यम से कल्याण सिंह को अदम्य साहस का प्रतीक,कुशल प्रशासक तथा हिन्दू वादी विचार धारा का शलाका पुरुष बताते हुए उनके कार्यों का बखान किया।
   वरिष्ठ कवि विजय कुमार मधुरेश ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि -जब कल्याण सिंह के शासन में बाबरी मस्जिद ध्वस्त हुआ। तब जाकर रामजी के मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ-
पूर्वांचल के वीर रस के युवा कवि पंकज प्रखर ने अपनी कविता के जरिए दुख व्यक्त करते हुए – हिन्दू धर्म ध्वजा संवाहक जनता पालक कुशल प्रशासक- बताकर अपनी काव्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की।विनय विश्वात्मा ने कहा कि -मनहूस कर गया दुनियां से आपका जाना। श्रद्धासुमन समर्पित कर रहा जमाना-
गौरीशंकर पाण्डेय सरस ने अपनी रचना में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि -जब कभी भी बात चलेगी मंदिर की,बरबस  हमेशा याद सबको आएंगे,हम उन्हें यूं भुला ना पाएंगे-
    कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र कुमार पांडेय तथा संचालन युवा कवि मधुर गीतकार विनय विश्वात्मा ने किया।

Visits: 141

Leave a Reply