पंचाग व राशिफल – 18 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 18 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  एकादशी 25:06 तक
नक्षत्र  मूल 24:00 तक
करण  वणिजा विष्टि 14:13 तक 25:06 तक 
वार   बुधवार  
योग  विष्कंभ  21:08 तक
सूर्योदय 05:31  
सूर्यास्त 18:30  
चंद्रमा धनु राशि में   
राहुकाल 12:24 − 14:01     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज समय अनुकूलता है। परिवार के सहयोग से बड़ा काम पूरा हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े पुराने मामले सुलझने के योग हैं।

वृषभ
आज आलस्य से बचें। पुराने मित्रों से भेंट के योग हैं।अपने आवश्यक कार्यों को समय से पूर्ण करें। धन के लेन देन में सतर्कता रखें।

मिथुन
आज का समय अनुकूल नहीं है। अपने पराये की परख रखें अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन सुख के योग बन रहे हैं। व्यवहार में परिवर्तन हो सकता है।

कर्क
अपने कार्य करने से पूर्व उसे पूरी तरह समझकर ही उस पर कार्य करें। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने से ही सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष कमजोर होगा।

सिंह
यथा समय अपने कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से रुके भूमि संबंधी कार्य के प्रति सतर्क रहें अन्यथा हानि हो सकती है। समय रहते स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

कन्या
आज पुराने मित्रों से भेंट के योग हैं।आत्मविश्वास
के साथ अपने कार्य को अंजाम देने से ही लाभ मिलेगा। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे। गलत फैसले लेने से बचें।

तुला
कार्यों में रुकावट के योग हैं। कार्यस्थल पर  वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ मिलेगा। संतान के विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवहार में नम्रता रखें।

वृश्चिक
आज मांगलिक कार्यो में व्यय होगा। व्यवसाय विस्तार के योग हैं। नए मित्र के साथ ही धार्मिक कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। विरोधी से सावधान रहें।

धनु
व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सौहार्द के योग हैं। अपने किसी खास के सहयोग से कार्य सम्पन्न होंगे।

मकर
अपने कार्य से आप प्रसन्न नहीं हैं। समय के साथ स्थितियां अनुकूल होंगी। जीवन साथी के व्यवहार से मनोबल बढ़ेगा।स्थिति अनुकूल रहेगी।

कुम्भ
कार्य बदलने के योग हैं। अपने सहयोगियों से नम्रता से पेश आयें। विदेश में कार्य करने का विचार सफल हो सकता है। किसी परिचित की सिफारिश से काम पूर्ण होगा।

मीन
समय अनुकूल है। यात्रा से लाभ होगा। आज कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से परेशान होने की आशंका है। समय पर कार्य करना सीखें।

Visits: 168

Leave a Reply