टीकाकरण स्थल से बाइक चोरी

गाजीपुर। कोविड-19 के टीकाकरण की जानकारी लेना युवक को भारी पड़ गया। अस्पताल के गेट के पास खड़े युवक की बाइक को चोरों ने उड़ा दिया। यह देख टीकाकरण हेतु पहुंचे युवक अपनी बाइक न देख सन्न रह गये।
       घटना सादात थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की प्रातः करीब दस बजे की है। बताया गया है कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरईपारा निवासी श्रवण राजभर अपने साथी के साथ पैशन प्रो बाइक पंजीकरण संख्या यूपी 61 वी8395 से मंगलवार को प्रातः दस बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सादात पहुंचा और बाइक को गेट पर लॉक कर अस्पताल में जाकर टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। मात्र कुछ मिनट के बाद जब वह बाहर आया, तो उसकी बाइक नदारद थी। बाइक गायब होने की सूचना उसने तत्काल अपने घर और डायल 112 पुलिस को दी। डायल 112 पुलिस वहां पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक को थाने भेज दिया। श्रवण राजभर के पिता संजय राजभर ने बाइक चोरी की घटना की  प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु सादात थाने पर आवेदन दिया।
      पीड़ित दिनभर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास चक्कर लगाते रहे परन्तु बाइक का कोई पता नहीं चला।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply