पंचाग व राशिफल – 16 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 16 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  अष्टमी 07:45 तक
नक्षत्र  अनुराधा 26:55 तक
करण 
बावा बालवा07:45 तक18:40 तक
वार   सोमवार  
योग  इंद्र  26:46 तक
सूर्योदय 05:30  
सूर्यास्त 18:32 
चंद्रमा वृश्चिक राशि में   
राहुकाल  07:32 − 09:09     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:50

राशिफल।
मेष
आज का समय नौकरी के लिए अनुकूल है। आज कारोबार में किसी विशेष कार्य से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

वृष
आज व्यावसायिक कार्यों में विस्तार के योग हैं। आज जमीन खरीदने सम्बन्धित वार्ता हो सकती है।  पिता का सहयोग लें। छात्रों के कॅरियर में उन्नति होगी।

मिथुन
आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आईटी क्षेत्र के लोग कार्य परिवर्तन की योजना ला सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और वाहन संचालन में सावधानी बरतें।

कर्क
आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता प्राप्ति का योग है। जॉब में उन्नति हो सकती है धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

सिंह
आज कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफलता मिलेगी। आज कार्य क्षेत्र में सतर्क रहें। बड़े लोगों का आशीर्वाद लें।

कन्या
कार्य में सफलता से प्रसन्नता होगी। बड़े भाई से लाभ के योग हैं। माता पिता को सहयोग दें और उनका आशीर्वाद लें। नम्रतापूर्वक व्यवहार करने से लाभ मिलेगा।

तुला
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में अधिकारियों से मतभेद के कारण तनाव रहेगा। आपके अपने ही लोग आपके खिलाफ जा सकते हैं।

वृश्चिक
आज किसी बात के चलते परिवार में तनाव हो सकता है। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। हर बात सबको बताने से हानि हो सकती है। सतर्कता बरतें।

धनु
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल है। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। धन का व्यय होगा। परिश्रम से ही सफलता मिलेगी।

मकर
आज राजनीति में उन्नति के योग हैं। शिक्षा विभाग से जूड़े लोग सफल होंगे।पारिवारिक तनाव  और अनावश्यक विवाद से अपने को दूर रखें।

कुंभ
आज का समय अनुकूल है। मन को शांत रखें। आईटी क्षेत्र में लाभ के योग हैं। समाज में मान सम्मान के योग हैं।दूसरों के पचड़े से बचें।

मीन
आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। आज शरीर में कष्ट रह सकता है। अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से पूर्ण करें। समय की महत्ता को समझना आवश्यक है।

Visits: 148

Leave a Reply