पंचाग व राशिफल  15 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल  15 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी 09:51 तक
नक्षत्र विशाखा 28:19 तक
करण वणिजा विष्टि 09:51 तक20:48 तक 
वार रविवार  
योग  शुक्ला  08:23 तक
सूर्योदय 05:29
सूर्यास्त 18:33  
चंद्रमा तुला राशि में   
राहुकाल 17:18 − 18:56     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:51

राशिफल
मेष
व्यस्तता के कारण आज कार्य अधूरे रहेंगे।
स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। अर्थ प्राप्ति के साथ अपनी जिम्मेदारियां भी उठायें।

वृषभ
आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज कार्यस्थल पर विवाद से बचें। अपने वाणी और व्यवहार में परिवर्तन करें।

मिथुन
व्यवसाय के अनुबंध होने के योग हैं। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। नई तकनीक के उपयोग से लाभ होगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं।

कर्क
आत्मविश्वास के चलते सफलता मिलेगी। आप अपनी मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करें। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य को गति दें।

सिंह
आज आप किसी बात से तनाव में रहेंगे। सोच समझकर और अपने विश्वासी लोगों से विचार कर निर्णय लें। विदेश के योग बन रहे हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या
अपने कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। तनाव और गुस्सा छोड़कर मृदु भाव से अपने कार्य को पूर्ण करें। सतर्क रहें, अपनी योजना हर किसी को न बताएं अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं।  आज आप के शत्रु आपको उलझाने की कोशिश करेंगे,इसलिए सतर्क रहें। जोखिम के कार्यों से दूर रहे।

वृश्चिक
आज उन्नति के योग हैं। परिचितों से सहयोग मिलेगा। जीवन में आ रही उलझनों से परेशान होने के स्थान पर उनका डटकर सामना करने से फायदा होगा।

धनु
आज का दिन उत्तम है। परिश्रम से अपने कार्य को पूर्ण करें। कार्यस्थल पर वास्तु के अनुसार परिवर्तन लाभदायक होगा। समय का इंतजार करें

मकर
कार्य में सफलता के साथ धन लाभ के योग हैं। खानपान पर ध्यान रखें। मन की दुविधा दुर करने के लिए किसी जानकार की राय लें। झूठ बोलने से बचना ही हितकर है।

कुंभ
आलस्य छोड़कर काम को समय पर करना सीखें। जल्दबाजी के स्थान पर सोच समझकर फैसले लें। कार्य को पूर्ण करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त होने के योग हैं।

मीन
सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करें। खुद परिवार में विवाह की चिंता बनी रहेगी। वाणी में नम्रता रखने से फायदा होगा। व्यापारी वर्ग को हानि हो सकती है।

Visits: 65

Leave a Reply