अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक अशोक कुमार

गाजीपुर। गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा जनपद गाजीपुर के एक पुलिस निरीक्षक को “अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक” से सम्मानित किया गया।
       उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में बीस जनवरी को जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में आनन्द कुमार द्वारा कुमारी अनीता को मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार डाला गया था। उस घटना के सम्बन्ध में मुकदमा सं.-05/2018, धारा -302/354 भादवि पंजीकृत की गयी थी। अपराध की विवेचना निरीक्षक अशोक कुमार द्वारा सम्पादित करते हुये आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। न्यायालय द्वारा दिनांक 16-10-2020 को आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा सनाई गयी थी।
     उस अभियोग में उत्कृष्ट विवेचना हेतु निरीक्षक अशोक कुमार को “अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक” से सम्मानित किया गया।

Visits: 65

Leave a Reply