अवैध गांजे संग दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को 32 किलो 975 ग्राम गांजा व ट्रीवर कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
    वांछित अभियुक्तों तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह कोतवाली सैदपुर, एसएसआई घनानन्द त्रिपाठी व पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की देर रात, अभियुक्तगण योगेश सिंह कुशवाहा पुत्र रामदयाल कुशवाहा निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हाल पता बसेलवा कालोनी गली नं0 10 मकान नं0 876 थाना ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा तथा आदर्श राज यादव पुत्र जोखन यादव निवासी ग्राम बौरवा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के पास से 32 कि0ग्रा0 975 ग्राम नाजायज गांजा के साथ जोगीवीर तिराहा ग्राम अमुवारा थाना सैदपुर, गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया।
     गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेंज दिया गया।

Visits: 54

Leave a Reply