प्रदेश में हुआ बेहतर कार्य और माफियाओं का भी हो रहा सफाया – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

गाजीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह का, कृष्‍ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्‍टीट्यूशंस कैथी में चेयरमैन डा. विजय यादव व कालेज स्टाफ द्वारा  शनिवार को भव्‍य स्‍वागत किया गया।
      अपने स्‍वागत से अविभूत स्‍वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन में किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. विजय यादव का सराहनीय योगदान है। उन्‍होने कहा कि अपने विकास कार्यों के बल पर भाजपा 2022 में भारी बहुमत से सरकार बनायेगी। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्‍व में यूपी में बेहतर कार्य हुआ है और माफियाओं का भी सफाया हो गया है। कोरोना काल में मुख्यमंत्री योगी का सराहनीय कार्य रहा है जिसकी प्रशंसा  प्रधानमंत्री मोदी व पूरे विश्‍व स्‍तर पर हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण और संसद में आरक्षण बिल पास करा कर यह बता दिया है कि भाजपा ही पिछड़ों की असली हितैषी है। उसने सर्व समाज के विकास के लिए कार्य किया है। डा. विजय यादव ने बताया कि प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्‍व में प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया है और एक बार फिर भाजपा की 2022 में सरकार बनेगी।

Visits: 73

Leave a Reply