चोरी के माल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया  है।
       बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा लूट/चोरी/नकबजनी की घटना के अनावरण हेतु चलाये गये अभियान के तहत थाना कासिमाबाद  पुलिस टीम ने क्षेत्र के धरवार पुलिया के पास से  भानू प्रजापति पुत्र अमर चन्द्र प्रजापति निवासी ग्राम गंधंया थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर व विजय प्रजापति पुत्र मोहन प्रजापति निवासी ग्राम सोनबरसा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।
       पुलिस ने अभियुक्तों के पास से पानी निकालने वाला दो बड़ा पम्प तथा गन्ना पेरने वाली मशीन का लोहे का मुगरा बरामद किया। पुलिस ने आवश्यक कारर्वाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिराज सरोज,मुख्य आरक्षी राजेश यादव तथा कान्सटेबल मनोज दुबे व गोरख मध्देशिया शामिल रहे।

Visits: 32

Leave a Reply