भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह और क्षेत्रीय मंत्री कृष्णानन्द राय का जिले में हुआ जोरदार स्वागत

गाजीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह के प्रथम गृह जनपद आगमन अवसर पर जनपद में भव्य स्वागत किया गया।
       उनके काफिले का जनपद की सीमा सिधौना से लेकर औड़िहार, सैदपुर,रावल मोड़, पियरी,देवकली, नन्दगंज, महाराजगंज,पीजी कालेज चौराहा, मिश्रबाजार और लंका सहित जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह ने मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
      इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र यादव की अध्यक्षता मे आयोजित भव्य समारोह मे लोगों के अभिवादन से अविभूत प्रदेश मंत्री वृजनन्दन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा दल है जो राष्ट्र के प्रति सोचती है। किसान हितों के लिए भाजपा सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि,किसान क्रेडिट कार्ड,किसान बीमा जैसी योजनाएं किसानों की समस्याओं का समाधान हैं। किसानों का भविष्य उज्जवल हो रहा है।उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी और दायित्व मुझको दिया उसका जिम्मेदारी और निष्ठा से पालन किया हूँ। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी और दायित्व के प्रति सदैव निष्ठावान होना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को माँ बताते हुए उसके मान सम्मान के लिए सदैव समर्पित रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
     समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश की यह पहली सरकार है जिसने किसानों सहित समाज के अंतिम व्यक्ति के समृद्ध जीवन के लिए काम कर रही है।
     पिछड़ा वर्ग आयोग उ प्र के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि वृजनन्दन जी के द्वारा किसानों की समस्याएं प्रदेश नेतृत्व तक आसानी से पहुंच सकेंगी।
     समारोह मे किसान मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कृष्णानन्द राय का भी अभिनन्दन स्वागत किया गया।
     समारोह में उ प्र सरकार की पूर्व मंत्री शारदा चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय,सुनील सिंह,विनोद अग्रवाल, बालकृष्ण त्रिवेदी,रमेश सिंह पप्पू, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, योगेश सिंह,संकठा मिश्रा, ओमप्रकाश राम, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,सुमित तिवारी,लालजी गौड़, सुरेश बिंद, रविंद्र श्रीवास्तव, अनिल पांडेय,मनोज राय, सम्पूर्णानन्द उपाध्याय, शिवशंकर गुप्ता, श्यामनारायण राम,दुर्गेश सिंह,दीपक सिंह,शैलेन्द्र सिंह,राजन प्रजापति सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
     समारोह का संचालन किसान मोर्चा महामन्त्री रूद्र प्रताप सिंह ने तथा सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष हरेन्द्र यादव ने किया।

Views: 34

Leave a Reply