अवैध पटिया खनन और ट्रक के फर्जी रजिस्ट्रेशन पर प्रधान प्रतिनिधि गिरफ्तार

गाजीपुर। मिर्जापुर जिले के कोतवाली कटरा की पुलिस ने बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हरतरा के प्रधान प्रतिनिधि प्रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ मिर्जापुर ले गयी।
बहरियाबाद थाना पुलिस के सहयोग से मिर्जापुर जनपद के कोतवाली कटरा की पुलिस ने उन्हें अवैध पटिया खनन करने और जिस ट्रक से ढुलाई कर ले जाया जा रहा था उसका रजिस्ट्रेशन फर्जी होने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है।                   
   कोतवाली कटरा प्रभारी स्वामीनाथ प्रसाद ने फोन पर बताया कि अवैध ढंग से खनन कर पटिया को जिस ट्रक से ले जाया जाता रहा है उस ट्रक के स्वामी प्रमेश यादव थे। उन्होंने बताया कि इस ट्रक का रजिस्ट्रेशन फर्जी मिला है। जांचोपरांत दोषी पाये गये प्रमेश यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply