पंचाग व राशिफल – 14 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 14 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण 
तिथि  षष्टी 11:50 तक
नक्षत्र  चित्रा 06:50 तक
करण 
तैतिल गारा11:50 तक 22:51 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार   शनिवार  
योग  शुभ  11:03 तक
सूर्योदय 05:29 
सूर्यास्त 18:34  
चंद्रमा  तुला राशि में   
राहुकाल 09:09 − 10:47   
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:51

राशिफल
मेष
किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से कार्य आगे बढ़ेगा। पारिवारिक मतभेद से तनाव हो सकता है।कार्य इच्छानुसार न होने से मन उदास रहेगा। खर्च पर नियंत्रण कर समय रहते धन संचित कर लें।

वृषभ
आज पदोन्नति के योग हैं। कार्य विशेष में अड़चने आ सकती हैं। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से इच्छित लाभ मिलेगा। आप की उन्नति से कई लोग परेशान हैं उनसे सतर्कता आवश्यक है।

मिथुन
आज संभल कर रहें। कार्य स्थल पर किसी घटना के घटित होने के आसार हैं। योजनाएं अपूर्ण  रह सकती हैं। आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज के दस्तावेज अवरोधित रहेंगे।

कर्क
आज लाभकारी अवसर मिलने योग हैं। वाहन सुख मिल सकता है। अपना ध्यान अपने कॅरियर पर देने का उपयुक्त समय है व्यस्तता के चलते कार्य अपूर्ण रहेंगे। समय का इंतजार करें।

सिंह
आज आकस्मिक यात्रा के योग हैं। परिवार की मदद कार्यस्थल पर लाभदायक होगी। आप अपनी वाणी और मानसिकता बदलें। व्यवहार को नम्र बनाएं।

कन्या
आप अपनी की वाक्शैली से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता रहेगी। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप होगा। समय अनुकूल रहेगा। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

तुला
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। वैवाहिक चर्चा होगी। किसी ख़ास व्यक्ति से लगाव का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक
आज पैत्रिक संपत्ति के मामले हल होंगे। मेहमानों से भेंट की संभावना है। अपने व्यापार का विस्तार देश से बाहर करने से लाभ होगा। आपके अपने लोग ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं।

धनु
आज का समय उत्तम है। नये अनुबंध होने के योग हैं। आज मित्र की सहायता का योग है। खरीदी गई जमीन आपको खूब फलेगी। पैसो का लेन देन संभल कर करें।

मकर
आपने कार्य के प्रति गंभीर रहें। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। जो भी करें सोच समझकर करें।

कुंभ
भूमि भवन के सौदों के बीच आज चल रहे कार्यों में रुकावट हो सकती है। पड़ोसियों से संबंधों को बचायें । व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा पर भरोसा रखें, लाभ होगा।

मीन
आज दिन का आरम्भ खुशनुमा माहौल में होगी। आज रोचक जानकारी मिलने के योग बन रहे हैं। यात्रा हो सकती है। आज सतर्क रहें। आपका भरोसेमंद ही आपको हानि पहुंचा सकता है।

Visits: 113

Leave a Reply