सपा जनों ने साइकिल यात्रा निकाल कर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर बोला हल्ला

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं छोटे लोहिया की जयंती पर जखनियां तहसील के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लगभग बीस किलोमीटर साइकिल चलाया।    
  सैकड़ों साइकिल सवार सपाईयों ने जय अखिलेश का नारा लगाते हुए तहसील मुख्यालय जखनियां से खेताबपुर, गुरैनी, शादियाबाद, मजुई होते हुए सादात नगर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचे। यहां सपा नेताओं ने केन्द्र व प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला।
   सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्‍टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा तक पहुंच गयी है। अपराधिक घटनाओं के बढ़ने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वहीं विरोधियों को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। कार्यक्रम में जखनियां विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव भानू, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डा. विजय बहादुर यादव, डा. नेसार अंसारी, सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव संजय यादव पप्पू, युवा नेता विमल सोनकर, वंशराज यादव, हेसामुद्दीन, ताहिर हुसैन, प्रमोद यादव, वीरेंद्र, हीरा सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply