864 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस द्वारा 16 पेटी व 96 शीशी 8 पीएम अंग्रेजी शराब (कुल 864 शीशी)  के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
     पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को देवल बैरियर के पास से अभियुक्त भगवान सिंह यादव पुत्र स्व. मरकट यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम बैदा थाना मुड़ार जनपद भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 16 पेटी व 96 शीशी अंग्रेजी शराब व एक टाटा मैजिक बीआर 24जीसी 1260 बरामद किया। कुल बरामद शराब 155 लीटर 520 ग्राम तथा कीमत 95040 रु0 बतायी गयी है। इसके सम्बन्ध मे थाना पर  आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। 
  अभियुक्त को गिरफ्तार कर शराब बरामद करनेवाली टीम में उपनिरीक्षक हरिप्रकाश यादव,मुख्य आरक्षी जय सिंह,आरक्षीगण जुगलेश कुमार दूबे, दुर्गेश तिवारी, रविन्द्र कुमार सिंह तथा विशाल कुमार गोड़ शामिल रहे।

Views: 55

Leave a Reply