पंचांग व राशिफल – 30 जुलाई  2021

पंचांग व राशिफल – 30 जुलाई  2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 29:40 तक
नक्षत्र रेवती 05:28 तक
करण विष्टि बावा16:46 तक 29:40 तक 
वार शुक्रवार  
योग  धृति 20:17 तक
सूर्योदय 05:21  
सूर्यास्त 18:44 
चंद्रमा मीन राशि में   
राहुकाल 10:46 − 12:26     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53



राशिफल
मेष
आज किसी नये कार्य की रूपरेखा बनेगी। असहायों का सहयोग करें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मकानादि के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। परिजनों से विवाद न करें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

वृषभ
कारोबार की बाधा दूर होने के प्रबल योग हैं।आज कार्यसिद्धि होगी। अपने व्यस्त समय से परिवार को भी समय अवश्य दें। अपने मान सम्मान को बचाकर ही कार्य करना हितकर है।

मिथुन
जीवनसाथी से विवाद सम्भव है। गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें। संपत्ति के सौदे लाभदायक रहेंगे। दुष्टों से सावधान रहें। परिवार के कार्यक्रमों में  दिल से हिस्सा लें। लाभ होगा।

कर्क
आज कम समय में अधिक काम की कोशिश सफल रहेगी। दूसरों के झगड़ों से दूर रहना लाभदायक होगा। झगड़े में उलझने से बचें। असहाय की मदद करने से लाभ होगा।

सिंह
आज दिन का आरंभ नए संकल्प के साथ होगी। परिजनों के साथ आयोजन में शामिल होंगे। आज विवादों से खुद को बचाना लाभदायक होगा। ईश आराधना में मन लगायें। आज हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करने से फायदा मिलेगा।

कन्या
आज परिश्रम का फल मिलने के योग हैं। यथोचित व्यवहार आप के व्यक्तित्व में निखार लायेगा।परिवार में सामन्जस्य बना रहेगा। किसी संत पुरुष के दर्शन से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आज आत्मसम्मान में वृ‍द्धि के योग हैं। संतान द्वारा  मन पसंद समाचार मिलने के योग हैं। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। अपने खानपान पर ध्यान दें।

वृश्चिक
आज सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आज की यात्रा लाभकारी रहेगी। घर के बुजुर्गो व परिवार को समय दें।

धनु
दिन के आरम्भ में स्वभाव में तेजी रहेगी। आप के करीबी लोग ही धोखा दे सकते हैं, उनसे सतर्कता आवश्यक है। व्यय वृद्धि की संभावना है। मांगलिक आयोजन की तैयारी में व्यस्तता रहेगी।

मकर
अपने व्यवहार व रहन सहन पर ध्यान दें। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश लाभ देंगे। कई लोग आप से नाराज हैं। परिवर्तन के योग हैं।

कुंभ
लंबे समय से चले आ रहे कार्यों मे आज तेजी आयेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। मान प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

मीन
आज लोगों के सहयोग से कार्य पूर्ण होगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि में निवेश फायदेमंद रहेंगे। दूसरो की निंदा करने से बचें। अपने काम में मन लगायें।

Visits: 143

Leave a Reply