अवैध गांजे संग एक धराया

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस द्वारा 800 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
   सादात पुलिस टीम ने अभियुक्त मोहम्मद आजाद पुत्र मोहम्मद मजीद निवासी धानापुर वार्ड नं0 09 हण्डिया थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज को शुक्रवार को रेलवे स्टेशन सादात के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से प्लास्टिक के झोले में 800 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया गया। इसके सम्बन्ध में थाना सादात पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय पेश किया गया।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह व मुख्य आरक्षी सत्यपाल चौधऱी थाना सादात गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 36

Leave a Reply