पंचांग व राशिफल -29 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल -29 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  षष्ठी 27:55 तक
नक्षत्र  उत्तरभाद्रपदा 11:55 तक
करण गारा वणिजा15:20 तक 27:55 तक 
वार   गुरुवार  
योग  सुकर्माण 20:02 तक
सूर्योदय 05:21 
सूर्यास्त 18:45
चंद्रमा मीन राशि में   
राहुकाल 14:07 − 15:48     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53

राशिफल
मेष
आज कार्यस्थल पर आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे।

वृषभ राशिफल
सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में शीघ्रता न करें। परिवारिक समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें।

मिथुन
आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपको लाभ मिलने के योग हैं। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नम्रता न छोड़े।

कर्क
व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग से कार्य आसानी से पूरे होंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी पर विशेष ध्यान दें।

सिंह
कार्य की अधिकता के बीच कार्य में सफलता मिलने से मनोबल उच्च होगा। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं।

कन्या
आज सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार व समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला
आज व्यवसायिक उलझनों से मन परेशान रहेगा। आज लाभ होने की संभावना है। पुराने मित्र के मिलने से मन प्रसन्न होगा। अपने कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों के दर्शन का योग है।

वृश्चिक
दिन के आरम्भ में आप पर क्रोध बना रहेगा। मनोनुकूल कार्य न होने से परिजनों पर नाराजगी रहेगी। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

धनु
निवेश किए धन से लाभ देर से मिलेगा। संतान के लिए निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी।   धन की कमी से निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है।

मकर
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। व्यापार में नई योजनाओं का आरम्भ होगा। जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने से बचें।

कुंभ
आज उन्नतिकारक योगों से मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। मन को भक्तिभाव में लगायें।

मीन
आज रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। आलस्य को छोड़ कर कार्य को समर्पित रहें। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अडिग रहना आवश्यक है।

Views: 192

Leave a Reply