चोरी के ट्रैक्टर संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
   पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चेकिंग के दरम्यान ताजपुर कुर्रा बिहार बार्डर पुलिया से अभियुक्त सूरज राम पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम दुधौनी थाना विल्सी जनपद बदायूँ को सुबह सवा सात बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 61एएल 0252 बरामद किया गया।
   उक्त वाहन के चोरी के सम्बन्ध मे थाना दिलदारनगर पर अभियोग पूर्व से पंजीकृत है।   गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
   गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार,आरक्षीगण कोमल सिंह, सत्येन्द्र कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव व विजय कुमार सिंह थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply