पंचांग व राशिफल – 21 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 21 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 16:26 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 18:23 तक
करण बालवा कौवाला16:26 तक 26:59 तक
वार बुधवार  
योग  ब्रह्मा  16:02 तक
सूर्योदय 05:17
सूर्यास्त 18:49 
चंद्रमा वृश्चिक राशि में   
राहुकाल 12:44 − 14:21     
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं


राशिफल
मेष
आज समय अनुकूल है। घर के रखरखाव पर धन खर्च होगा। नये वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक सामन्जस्य बना रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। जीवन साथी के व्यवहार में आये परिवर्तन से परेशान रहेंगे।

वृषभ
आज सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। मकान बदलने के योग हैं। कार्य में लाभ की स्थिति रहेगी। प्रशासन से जुड़े लोग सफल होंगे। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं।

मिथुन
आज कार्य के दौरान अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप की निंदा करनेवाले,अब  आप से सम्पर्क बनाने के इच्छुक होंगे। विवाद तनाव का कारण हो सकता है। आज अनावश्यक सोच से बचें।

कर्क
आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से नोकझोंक हो सकती है।

सिंह
निजी संबंधों में छोटी बातों को लेकर विवाद के कारण तनाव व चिंता बढ़ेगी। व्यापार में हल्का लाभ होगा, लेकिन मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।स्वास्थ्य पर नजर रखें।

कन्या
आज अध्ययन में सफलता के योग हैं। परिजनों के साथ विवाद की स्थिति हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और शान्ति से कार्य करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे।

तुला
राजनैतिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नये अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख की संभावना के बीच परिवार पर खर्च होगा।

वृश्चिक
अपनी मेहनत से कार्य को समय पर पूरा करें और अपनी जिम्मेदारी को साबित करें। कार्यस्थल पर आपको कर्मचारियों का साथ मिलेगा। आज अपनों से वाद-विवाद हो सकता है। वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा।

धनु
किसी पुरानी बात के चलते मन परेशान रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कार्य योजना बना कर ही कार्य करने से लाभ मिलेगा। मेहनत से ही सफलता  मिलेगी।

मकर
परिवार की कोशिश से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं।सहयोगियों की अनियमिता से तनाव बना रहेगा। कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है।

कुम्भ
आज कार्य विस्तार की रुपरेखा बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। निजी संबंधों में नजदीकियां  आयेंगी। मांगलिक खर्च हो सकता है। किसी बात को लेकर आप तनाव में रहेंगे।

मीन
व्यापार में कड़की रहेगी। आपको अपने ही लोग धोखा दे सकते हैं। शिव आराधना से कामना पूर्ण होगी। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Visits: 133

Leave a Reply