गैंगस्टर एक्ट में करीब पौने बारह लाख की सम्पत्ति कुर्क

गाजीपुर। अवैध रुप से अर्जित की गयी लगभग 06 बिस्वा भूमि थाना करण्डा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गयी।
   पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोमवार को थाना करण्डा पुलिस द्वारा गो तस्कर संतोष कुमार यादव पुत्र रामायन यादव निवासी ग्राम बक्सा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर द्वारा अपनी माता प्रमिला देवी के नाम से ग्राम सभा बक्सा मे स्थित गाटा संख्या 88,89,व 91 के रकबा 0.305 हेक्टेयर मे से अंश मुताबिक रकबा 0.0761 हेक्टेयर (अनुमानित मूल्य-11,75,000 रुपये) को धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट मे कुर्क किया गया ।
  कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सदर,थानाध्यक्ष करण्डा अजय कुमार पाण्डेय व उपनिरीक्षक त्रय अनिल कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार तिवारी वअशोक कुमार मिश्रा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर व अन्य पुलिस टीम और राजस्व टीम में तहसीलदार सदर,नायब तहसीलदार सदर, राजस्व निरीक्षक शिवा जी सिंह व हल्का लेखपाल निशांत पाठक व अन्य राजस्व टीम शामिल रही


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply