पंचांग व राशिफल – 20 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 20 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़ 
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  एकादशी 19:16 तक
नक्षत्र  अनुराधा 20:25 तक
करण वणिजा विष्टि08:39 तक 19:16 तक 
वार   मंगलवार  
योग  शुक्ला  19:25 तक
सूर्योदय 05:14 
सूर्यास्त 18:49  
चंद्रमा वृश्चिक राशि में   
राहुकाल 15:59 − 17:37  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:18 − 13:10


राशिफल
मेष
आज दिन की शुरुआत खुशनुमा माहौल में होगी। उधारी धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों के कार्यों से तनाव में रहेंगे।

वृषभ
आज नई कार्य योजना बनेगी।अपनी कार्यशैली में बदलाव से लाभ मिलेगा। धन कोष में वृद्धि होग माता के स्वास्थ में बदलाव होगा। व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मिथुन
अपने आप को बदलें और वाणी में नम्रता बनाये रखें। सफल यात्रा के साथ धनप्राप्ति के प्रबल योग हैं। परिवार की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद को टालें। तीर्थ स्थान पर यात्रा संभव है।

कर्क
आज प्रेम प्रसंग सफल होंगे। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग के उभरने से मन में परेशानी का भाव रहेगा। कुसंगति से बचना हितकारी है।

सिंह
आज के दिन मानसिक शांति रहेगी। प्रेम में अनुकूलता का भाव रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवेकपूर्ण कार्यों से लाभ होंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। अस्वस्थता के बीच वाहन सुख के योग हैं।

कन्या
आज के दिन संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा।  शत्रु शांत रहेंगे और कार्यों में प्रगि होगी। मनोनुकूल रहेंगे।संतान व धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट मिल सकता है।

तुला
अपने नकारात्मक विचारों पर अंकुश रखें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। महात्मा का सानिध्य प्राप्त होगा। परिचितों संग पार्टी का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक
आप के किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। भय, चिंता के कारण तनाव होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु
आपकी यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। मेहनत का फल और धनप्राप्ति होगी। सरकार से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। अस्वस्थता रह सकती है। कार्यस्थल पर अकारण तनाव सम्भव।

मकर
अपनी खराब आदतों पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा। जोखिम से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। ।

कुंभ
आज कार्य में प्रगति होगी। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिलने के योग हैं। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जा सकता है। माता पिता का सहयोग बना रहेगा।

मीन
अनजाने में हुई गलती हानिकारक होगी। पिता की बातों को सुनें और उनके साथ विवाद से बचें। व्यय वृद्धि होगी। आज जोखिम लेनें से बचें। स्व विवेक से निर्णय लें किसी और से मदद की उम्मीद न रखें।

Visits: 157

Leave a Reply