पशु तस्कर गिरफ्तार, छह गाय बरामद


गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने छह राशि गाय, बोलेरो पिकप व एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
      पुलिस अधीक्षक द्वारा गो तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के तहद कासिमाबाद पुलिस ने रविवार की रात क्षेत्र के चवरा नहर तिराहा से यह सफलता प्राप्त की।
    अभियुक्त के कब्जे से छह गाय व एक बोलेरो पिकप रजि. नं. यूपी 61 एटी 6783 बरामद किया गया।
    अभियुक्त अंगद पासवान पुत्र कमला पासवान निवासी ग्राम सिसौड़ा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर के विरूद्ध थाना पर गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय में पेश कर दिया गया।
     गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश,आरक्षी प्रदीप पटेल व उमर खाँ थाना कासिमाबाद शामिल रहे।

Visits: 81

Leave a Reply