पंचांग व राशिफल – 12 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 12 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  द्वितीया 08:18 तक
नक्षत्र  आश्लेषा 27:09 तक
करण  कौवाल,तैतिल 08:18 तक 20:22 तक 
वार   सोमवार  
योग  वज्र  15:41 तक
सूर्योदय 06:13  
सूर्यास्त 18:51  
चंद्रमा  कर्क राशि में   
राहुकाल  07:49 − 09:27    
शुभ मुहूर्त अभिजीत  12:17 − 13:09

राशिफल
मेष
आज का दिन अनुकूल रहेगा। संतान के भविष्य के लिए फैसला लेने में शीघ्रता न करें। काम में मन न लगने से आपकी हानि हो सकती है। अधिकारियों से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ
आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आज कानूनी विवाद के लिए व्यस्तता रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं परिवार में आपको किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन
आज का दिन सफलता दायक रहेगा। आपके कार्य पूरे होने से संतुष्टि होगी। मानसिक तनाव कम होगा। संतान का तनाव समाप्त होगा। माता के साथ तनाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
आज का दिन सामान्य होगा। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। आप अपने व्यवहार के कारण लोगों से दूर रहेंगे।सोच विचार कर कार्य करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। कार्य पूरा करने के लिए आपको सहयोगी की आवश्यकता होगी। शुभ समाचार के योग हैं।

सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। संतान के प्रति विश्वास मजबूत होगा। आज की यात्रा लाभकारी रहेगी। आज स्वयं पर धन खर्च कर सकते हैं।

कन्या
आज का दिन मानसिक शांतिदायक रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में भागीदारी रहेगी। राजनीतिक लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने व्यापार के लिए सोच विचार कर निर्णय लें। किसी अन्य की बातों में आने से, बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

तुला
आज का दिन सामान्य है।आपके पुराने कार्य फंस सकते हैं। समय के अनुसार चलना सीखें। वाणी और वर्ताव में नम्रता बनाने से लाभ होगा।वाद विवाद से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है.

वृश्चिक
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं रहेगा। आज सतर्कता आवश्यक है। संतान के उत्तम कार्य से मन में प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित वाद विवाद में आपको सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष से सदैव सतर्क रहें।

धनु
आज का दिन आपके लिए मिश्रित होगा। आप परोपकार की भावना से जुड़ेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोगी बनेंगे। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मकर
आज आपको अपनी दिनचर्या में अचानक बदलाव हो सकता है।आज यात्रा के योग हैं। आज बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति व अनावश्यक खर्चे होने के योग है।ससुराल पक्ष से मान सम्मान की प्राप्ति सम्भव है। जीवन साथी के लिए उपहार ला सकते हैं।

कुम्भ
आज आप अपनी बुद्धि विवेक से नई खोज करेंगे।उसके कारण आपका व्यवसाय में वृद्धि होगी। वातावरण सुखमय रहेगा। पारिवारिक  विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति के भेंट से समाप्त होगा। आज नई योजना न बनाएं बनाएं धैर्य के समय व्यतीत होगा।

मीन
आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आज का दिन उत्तम रहेगा। यदि आपके कार्य में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं वह भी आपको लाभ देगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस हो सकता है।

Visits: 168

Leave a Reply