पंचांग व राशिफल – 05 जुलाई 2021
पंचांग व राशिफल – 05 जुलाई 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 22:30 तक
नक्षत्र भरणी 12:11 तक
करण बावा बालवा 09:13 तक 22:30 तक
वार सोमवार
योग धृति 13:25 तक
सूर्योदय 05:11
सूर्यास्त 18:51
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 07:47 − 09:25
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:16 − 13:08
राशिफल
मेष
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंने के बीच धनलाभ भी होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे।
वृषभ
किसी दूसरे की कही बातों पर ध्यान न दें। रुके कार्यों में गति आयेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। दोस्त मित्र के साथ मन मुटाव होगा।
मिथुन
आज कार्य की अधिकता से व्यक्तिगत कार्य प्रभावित होंगे। आज के दिन निवेश से लाभ होगा। कार्य पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिलने के योग हैं।
कर्क
आज कार्यस्थल पर परिचित अधिकारी से संबंधों में मजबूती मिलेगी। विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक चालाकी से बचें क्योंकि इससे हानि हो सकती है।
सिंह
आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। परिवार में विवाह की चिंता रहेगी। आपके अपने आपके विरुद्ध विवाद कर सकते हैं, सतर्क रहें।
कन्या
अपने मृदु व्यवहार से अधिकारियों का सहयोग पा लेंगे। आज की व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, सार्थक प्रयास करें।
तुला
आज का दिन प्रतिकूल है। परिवार में तनाव व क्लेश हो सकता है। अचानक किसी बड़े खर्च से बजट बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से बचें अन्यथा हानि संभव है।
वृश्चिक
आज आपके कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिलने का योग है। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।
धनु
आज का दिन अनुकूल है। नई योजना व कार्यपद्धति में सुधार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अपने आपको संभाले और अपनी गलत संगत से बचें।
मकर
आज का समय अनुकूल नहीं है। कार्य में मंदी के कारण परेशानी बढ़ेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान के बीच चिंता और तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।
कुंभ
आज का दिन सामान्य है। नए दोस्तों का साथ मिलेगा। इस के साथ ही परिवार में चिंता और तनाव का माहौल रहेगा। जल्दबाजी न करें अन्यथा हानि संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
मीन
आज राजकीय बाधा दूर होने के योग हैं। आज आपकी माता से बिना मतलब अनबन रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे।
Hits: 146