जेल विभाग में एक बार फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस

लखनऊ। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय द्वारा कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन के दृष्टिगत एक दर्जन कारापाल को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी गई है।
    आनंद कुमार पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन में सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार अजय कुमार सिंह कारापाल को जिला कारागार बागपत से जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर, महा प्रकाश सिंह को उप कारागार देवबंद से जिला कारागार मथुरा, प्रमोद कुमार त्रिपाठी को जिला कारागार हमीरपुर से जिला कारागार बांदा, संजय कुमार को जिला कारागार जौनपुर से जिला कारागार हरदोई, विजय कुमार राय को जिला कारागार बलरामपुर से केंद्रीय कारागार बरेली, अरुण कुमार मिश्रा को जिला कारागार लखनऊ से जिला कारागार मिर्जापुर, अजय कुमार को आदर्श कारागार लखनऊ से जिला कारागार लखनऊ, योगेश कुमार को जिला कारागार मेरठ से जिला कारागार लखनऊ, अखिलेश कुमार को जिला कारागार बहराइच से जिला कारागार फतेहगढ़, गिरजा शंकर यादव को जिला कारागार फतेहगढ़ से जिला कारागार अंबेडकर नगर, रमाकांत को जिला कारागार अंबेडकर नगर से जिला कारागार पीलीभीत तथा विवेकशील त्रिपाठी कारापाल को जिला कारागार पीलीभीत जिला कारागार हमीरपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Visits: 57

Leave a Reply