शातिर अभियुक्त आया पुलिस के कब्जे में

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज अभियोग संख्या 108/20 में 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 3/5 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व 7 सी.एल.ए. एक्ट व विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वांछित/वारण्टी/नकबजनी/लूट के अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत खानपुर पुलिस ने अभियुक्त कमलेश यादव उर्फ राय पुत्र रामजीत यादव ग्राम इशोपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को बुढ़ीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक नज्मउद्दीन सिद्दीकी, कृष्णानन्द यादव, प्रमोद कुमार सिंह तथा कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,मुख्य आरक्षी राजेश कुमार सिंह व वंशराज दूबे तथा आरक्षीगण भोलानाथ पाण्डेय, कमलेश पटेल, मुन्ना सिंह, सीता राम बिन्द,प्रकाश यादव, आकाश सिंह, सागर गोड़, महेश कुशवाहा, जुनैद अहमद व अनिल विश्वकर्मा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 70

Leave a Reply