पंचांग व राशिफल – 30 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 30 जून 2021


पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 13:23 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 25:56 तक
करण वणिजा विष्टि 13:23 तक 25:37 तक 
वार बुधवार  
योग आयुष्मान  11:15 तक
सूर्योदय 05:09 
सूर्यास्त 18:51 
चंद्रमा कुम्भ राशि में   
राहुकाल 12:41 − 14:20     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज साझेदारी की समस्याओं का समाधान होगा। भवन भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुरानी उधारी का पैसा वापस मिलेगा।

वृषभ
आज आराम करने में ज्यादा समय व्यतीत होगा।विलासिता के प्रति आकर्षित होंगे। धन-संपत्ति में लाभ मिलेगा। सोच समझकर शीघ्रता से निर्णय लेना हितकर होगा।

मिथुन
आज व्यवसाय में हानि के योग हैं। धन हानि से चिन्ता व तनाव बढ़ेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होने से मन खिन्न रहेगा। संतान के व्यवहार से मन व्यथित होगा।

कर्क
आज का दिन उत्तम रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। संतान सुख होगा। परिवार में खुशी के माहौल के बीच ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

सिंह
आज अपनी सोच बदलें तो परेशानी से मुक्ति मिल सकती है और स्थिति भी बदलने लगेंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। निराशा से बाहर निकलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कन्या
आज आलस्य की अधिकता रहेगी। अकारण अपनों से मनमुटाव व तनाव हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय रहें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।

तुला
आज दिन का आरम्भ नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक
आज आप दूसरों के विवाद में न पड़े। आपके नये कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। पुरानी उधारी मिलने के योग हैं। गैरजरूरी कार्य करने तथा विवाद से बचना हितकर रहेगा।

धनु
नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में उन्नति के योग हैं। लाभ की प्रबल सम्भावना होगी। वातावरण प्रभावी होगा। दिन अनुकूल बनेगा।

मकर
आजीविका के नए स्रोत बनेंगे। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं हल होने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। दूसरों की मदद मिलन की सम्भावना है।

कुंभ
आज कार्यों में उन्नति के योग हैं। इससे लाभ की  प्रबल सम्भावना रहेगी। आज सतर्कता आवश्यक है। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा।

मीन
आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। कामकाज में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने कार्य में कामयाब नहीं हो पायेंगे। परिजनों के सहयोग रहेगा।अपने क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।

Views: 12


Leave a Reply