पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि वांछित/इनामिया अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने दर्ज मुकदमा सं. 102/2021 धारा 354क/452 भा0द0वि0 व 7/8 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आशीष राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी ग्राम सिपाह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर, देर रात जहूराबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार तथा
मुख्य आरक्षी यशवन्त सिंह थाना बरेसर गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 11
Advertisements









