पंचांग व राशिफल – 31 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 31 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ 
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 25:10 तक
नक्षत्र श्रावण 15:59 तक
करण गारा वणिजा 13:39 तक 25:10 तक 
वार सोमवार  
योग ब्रह्मा 05:55 तक
सूर्योदय 05:06  
सूर्यास्त 18:42 
चंद्रमा मकर राशि   
राहुकाल 07:10 − 08:53   
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:45

राशिफल
मेष 
आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के खराब हो सकती है। जोखिम से कार्य व अनजान लोगों से दूरी रखें। रिश्तेदारों से आपको खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृषभ
आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे। आज आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। आज प्रबुद्ध व्यक्ति से भेंट के योग है। विरोधियों से सतर्क रहें।

मिथुन
आज आपकी यात्रा के योग हैं। विरोधियों से सावधान रहें। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। ज्यादा तनाव न लें। भविष्य में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों की प्रगति होगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। 

कर्क
आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज नुकसान भी हो सकता है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मानित होने के योग हैं।  महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें,न ही  अनजान लोगों के साथ लेनदेन करें।

सिंह
वाहन चलाने में सावधानी रखें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बिना वजह धन खर्च न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका काम अच्छा चलेगा। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें। कर्ज की रकम आसानी से वापस मिलेगी।

कन्या
कर्ज से अभी मुक्ति नहीं मिलेगी। किसी मित्र व रिश्तेदार से मुलाकात होगी। समाज से जुड़े कार्य हो सकते हैं। विवाद की स्थिति से दूर रहें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।आपकी कुछ  बड़ी दिक्कत का हल निकलेगा।अआज अप्रिय सूचना मिल सकती है।

तुला
आज का दिन मौजमस्ती में व्यतीत होगा। आज खर्च अधिक होगा। शत्रुओं की हरकतों पर नजर रखें। उलझन दूर होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करें। अपने कौशल से लोगों की मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक
आज आपके स्वभाव में मधुरता रहेगी। आज खुशखबरी मिल सकती है।  व्यवसाय में नए मौके मिलेंगे। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे।  कार्यस्थल आपके मनोनुकूल रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। यात्रा को टालें या यात्रा करते समय सावधान रहें।


धनु
आपका दिन ठीक रहेगा। धन वापस मिलने की संभावना है, पर खर्च हो सकता है।  रूके कार्य पूरे हो सकते हैं। आज पुराने मित्र मिलेंगे और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।  यात्रा करते समय आप सतर्क रहें।अपने  सहयोगी के साथ विवाद से बचें।

मकर
आज व्यवसायिक उलझने दूर होंगी। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। वाणी पर काबू रखना जरूरी होगा। दिनचर्या में बदलाव लाकर अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं।

कुंभ
आज किसी परिचित से भेंट हो सकती है। आपको शुभ सूचना मिलेगी। काम का दबाव होने के बावजूद आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय निकाल लेंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं।

मीन
आज काम का दबाव अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हो सकते है। कर्ज की रकम वापस मिलने में संदेह है। विवाद से दूर रहें और तनाव से बचें।  परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है।

Visits: 180

Leave a Reply