पंचांग व राशिफल – 28 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 28 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 09:38 तक
नक्षत्र  मूल 20:00 तक
करण गारा वणिजा 09:38 तक 20:06 तक 
वार शुक्रवार  
योग  साध्य 14:53 तक
सूर्योदय 05:07 
सूर्यास्त 18:40 
चंद्रमा धनु राशि   
राहुकाल 10:24 − 12:05     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:38 − 12:33

राशिफल
मेष
संतान के विवाह के सम्बन्ध शीघ्रता से बचें। सोच समझकर ही निर्णय करें। जल्दबाजी में लिया गया  गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। आज वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृषभ
गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।राजनैतिक मामलों में आप का विरोध हो सकता है। जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है।

मिथुन
अपनी कमजोर निर्णय शक्ति पर अंकुश लगायें गलत निर्णय कारण आप पिछड़ रहे है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। अस्वस्थता रह सकती है। संतान की अनावश्यक जिद को नजर अंदाज न करें।

कर्क
नए व्यवसाय की पूरी जानकारी लेने के बाद ही कार्य आरम्भ करें। दूसरों की परेशानियों को नजर अंदाज न करें। क्रोध की अधिकता से मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समारोह की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।

सिंह
आज का दिन सामान्य है। आज चौंकाने वाले समाचार मिलने के योग हैं। नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या
आज कार्यों में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर बाहर मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला
परिवारिक कार्यों में भागमभाग रहेगी। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेगा। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तिलहन में निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अपनी मानसिकता बदलें। पुराने आर्थिक मामले सुलझने की संभावना है। आप जो सोचें उसे मनोयोग से करें।

धनु
व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध हो सकता है। चिंता बनी रहेगी। दूसरों पर क्रोध न करें।

मकर
जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है। नये मित्र बनेंगे। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, पुराने विवाद दुबारा हो सकते हैं।

कुंभ
अपने को साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसायिक योजना देर से प्रारम्भ होगी। तनाव,थकान व अस्वस्थता बनी रहेगी।

मीन
आज के दिन गतिरोध के साथ कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आंखों में परेशानी हो सकती है।माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

Visits: 121

Leave a Reply