पंचांग व राशिफल – 27 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 27 मई 2021


पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942 
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 13:05 तक
नक्षत्र  ज्येष्ठा 22:25 तक
करण कौवाला तैतिल 13:05 तक 23:19 तक 
वार गुरुवार  
योग  सिद्ध  18:42 तक
सूर्योदय 05:07
सूर्यास्त 18:40 
चंद्रमा  वृश्चिक राशि   
राहुकाल 13:47 − 15:28      शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:38 − 12:32

राशिफल
मेष
आज का समय अनुकूल है। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले सुलझने के योग हैं। श्वसन संबंधित रोग परेशान कर सकता है।

वृषभ
आज आलस्य छोड़कर जरूरी कार्यों को सर्वप्रथम पूरा करें। पुराने सहयोगियों से भेट की संभावना है। आज लेन देन में सावधानी बरतें। निवेश से लाभ संभव।

मिथुन
कार्यस्थल पर नई मशीनरी लगाने से लाभ होगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। आज यात्रा के योग के बीच वाहन सुख संभव होगा।पआज समय अपने पराये की पहचान करा देगा।

कर्क
आपकी चंचलता पर काबू रखें अन्यथा संबंध कमजोर हो सकते हैं। गे। आज निवेश में सतर्कता रखें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। किसी भी कार्य को आरम्भ करने से पहले उसे समझकर ही शुरू करें, तभी आप सफल होंगे।

सिंह
नुकसान व परेशानी से बचने के लिए समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। भूमि से जुड़े कार्य पर आप लापरवाही कदापि न करें। यदि आप समय.से नहीं चेते तो नुकसान की प्रबल संभावना है।

कन्या
आज का दिन अनुकूल है। हिम्मत व आत्मविश्वास के साथ कार्यों को गति दें तभी सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी।जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला
आज संतान के विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।कठोर वचन से बचें। कार्यों में गतिरोध के योग हैं। कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।दूसरों के सुख दुख में भागीदारी निभायें।

वृश्चिक
मांगलिक कार्यों में खर्च के योग हैं। व्यवसाय में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। रिश्तों को ससमय निभाने की कोशिश करें अन्यथा मनमुटाव हो सकता है।

धनु
आज किसी सहयोगी की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग की संभावना के बीच ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

मकर
आपके कार्य में समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल होगी। वहीं आज जीवन साथी आपका व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति आज निर्मित हो सकती है। सम्बंध को मधुर बनाने की कोशिश करें।

कुंभ
अपने सहकर्मियों से वार्तालाप में मधुरता लायें। नौकरी बदलने के योग हैं। इसी बीच किसी परिचित की सिफारिश से काम बन सकता है। दूसरे राज्यों में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।

मीन
आज का दिन उत्तम है। समय अनुकूल है। आज महत्वपूर्ण अनुबंधों की संभावना के बीच सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। परिवार में तनाव व भय का महौल बनेगा।

Views: 9


Leave a Reply