पंंचांग व राशिफल – 26 मई 2021

पंंचांग व राशिफल – 26 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078 
शक सम्वत 1942  
मास वैशाख
तिथि पूर्णिमा 16:44 तक
नक्षत्र अनुराधा 25:10 तक
करण विष्टि बावा 06:37 तक 16:44 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार  
योग  शिव 22:45 तक
सूर्योदय 05:07  
# सूर्यास्त 18:39 
चंद्रमा वृश्चिक राशि   
राहुकाल 12:05 − 13:46    
शुभ मुहूर्त अभिजीत  कोई नहीं

राशिफल
मेष
अपनों के साथ साथ वे लोग भी आप का विरोध करेंगे जो आप के कार्यों की प्रशंसा करते थे। पुराने चल रहे विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

वृषभ
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। परिजनों के असहयोग से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव समाप्त हो सकता है। कार्यस्थल के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें तो लाभ मिलेगा।

मिथुन
व्यस्तता के मध्य अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कठोर व्यवहार से बचें और परिवार के लोगों से नम्रतापूर्ण व्यवहार करें। के साथ बात करें। आज यात्रा के योग हैं। बनावटी बातों के स्थान पर वास्तविकता को महत्व दें।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहेगा।आपके रुके कार्य  आपके परिचितों की मदद से  पूर्ण होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। उचित होगा आप कठोर व्यवहार करने तथा अनावाश्यक किसी को परेशान करने से बचें।

सिंह
आप के नजदीकी परिजन के स्वास्थ में यथोचित सुधार होगा। परीक्षा परिणाम मनोनुकूल होगा। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता रखने से लाभ मिलेगा।

कन्या
समय से पूर्व और भाग्य से अधिक किसी को नसीब नहीं होता, इसलिए कार्य करते हुए अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। वाहन सुख संभव है। नए लोगों का संपर्क भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।

तुला
किसी के गलतबयानी में फंसकर सम्बन्ध तोड़ने से बचें। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। समाज में मान सम्मान होगा। चोट चपेट से बचें। ध्यान रखें जो लोग दूसरे के लिए मांगते है उन्हें कभी अपने लिए मागना नहीं पड़ता।

वृश्चिक
नए भवन में जाने के योग हैं। यदि स्वास्थ्य अनुकूल नहीं हो रहा हो तो चिकित्सक बदलें और किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। समय का चक्र है कि जिनका आपने कभी सहयोग किया था, वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं।

धनु
आज पड़ोसियों की मदद हेतु आगे आना हो सकता है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। उचित होगा तनाव से बचने के लिए अपने स्वभाव में परिवर्तन लाये।

मकर
आपकी कार्यशैली में परिवर्तन के योग हैं। उचित होगा किसी के बहकावे में न आते हुए आज समय रहते अपने जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुरानी शत्रुता के चलते विवाद संभव है।

कुंभ
आज आपके सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपकी वाक्चातुर्य से सभी काम समय से पूरे हो जायेंगे। कार्यस्थल पर आपकी अलग पहचान स्थापित होगी। मन में उदासी होगी।

मीन
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।आज आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे।  जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

Visits: 121

Leave a Reply