पंचांग व राशिफल – 22 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 22 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 09:13 तक
नक्षत्र उ. फाल्गुनी 13:56 तक
करण गारा वणिजा
09:13 तक 19:59 तक 
वार शनिवार  
योग वज्र  18:07 तक
सूर्योदय 05:09  
सूर्यास्त 18:37 
चंद्रमा कन्या राशि   
राहुकाल 08:54 − 10:36    
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:45

राशिफव
मेष
आज किसी विशेष व्यक्ति से लाभदायक भेंट होगी।करियर में उन्नति के लिए नय प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझने के योग हैं। वाहन क्रय करने व घर के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। 

वृषभ
आज वरिष्ठ लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप किसी भी कार्य को शुरू करने के पूर्व उसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेकर ही कोईनिर्णय करें। परिश्रम के कारण थकान रहेगी।

मिथुन
आज का दिन शुभ रहेगा। आपके यश कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। व्यवसाय में लाभ की संभावना के मध्य संपत्ति के जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

कर्क
समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल होगी। शीघ्र ही तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिज़नों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह
आप समय रहते अपने कार्य पूरे करें। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। आज अचानक महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। किसी गलतफहमी से जीवन साथी से संबंध कमजोर न होने दें।

कन्या
आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना के बीच कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से बचें। परिवारिक मनमुटाव हो सकता है।

तुला
आज अचानक यात्रा हो सकती है। संतान के कार्यों से अप्रसन्न होंगे। आज मित्रों का सहयोग करना होगा। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। समय के साथ आवश्यक कार्य निपटा लें।

वृश्चिक
कार्यस्थध पर अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन व्यय होगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। अपने काम से अभी संतुष्ट नहीं हैं। धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे।

धनु
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। शांति से समय व्यतीत करें। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। आज आप धोखे से बचें।

कुंभ
आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। बीमारी में पैसा लगेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

मीन
आपके कार्य समय पर ही पूरे होंगे। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। कर्मचारियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवन साथी के साथ चल रहे मनमुटाव में स्थिति सामान्य हो सकती है।

Visits: 124

Leave a Reply