पंचांग व राशिफल – 17 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 17 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 11:31 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 13:15 तक
करण बालवा कौवाला 11:31 तक 24:06 तक
वार सोमवार
योग गांदा 26:43 तक
सूर्योदय 05:11
सूर्यास्त 18:35
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 07:04 − 08:44
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:31

राशिफल
मेष
आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। काफी दिनों के बाद आज प्रसन्नता मिलेगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदेही होगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें।

वृषभ
आज कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से तकरार के योग हैं। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में संलिप्तता रहेगी।

मिथुन
आज आपकी भेंट प्रियजन से होगी। अपनों से दूरिया बनाना अनुचित होगा। संपत्ति के सौदों में अड़चनें आ सकती हैं। आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हैं।

कर्क
आप कभी भी किसी और के भरोसे पर काम न करें, खुद पर भरोसा रखे। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। व्यापार का विस्तार संभव है। वाहन सुख सम्भव है।संपति क्रय करने के योग बनेंगे।

सिंह
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है। परिवार में आज मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

कन्या
आर्थिक संकट दूर होने के योग बन रहे हैं। इसके बावजूद कार्य में मन न लगाने से परिणाम अच्छे नही रहेंगे। वाहन पर खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

तुला
परिजनों के साथ मिल कर कार्य करने में ही भलाई है। आज संपत्ति की खरीददारी का योग है। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी।

वृश्चिक
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। जबकि किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आज आप असमंजस्य की स्थिति में रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

धनु
कार्यस्थल पर मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे, परंतु आलस्य की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।

मकर
आज सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में किये प्रयास सफल रहेंगे। किसी से किया मजाक परेशानी पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

कुम्भ
आज आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। हर कार्य संभल कर करें, अन्यथा धन हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी। घर की साफ सफाई में समय व्यतीत होगा।

मीन
आज आपका सम्पर्क प्रभावशाली लोगों से होगा। बेरोजगारी से मन में तनाव होगा। मन को व्यथित करने वाले समाचार मिल सकते हैं। पेट से सम्बंधित रोग सम्भव है।

Visits: 149

Leave a Reply